उधारी के पैसे मांगने के बहाने मारपीट और छेडछाड

गाडगेनगर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.9– उधारी के पैसे मांगने के बहाने एक महिला के घर में घुसकर उसका विनयभंग और मारपीट किए जाने की घटना गाडगेनगर थाना क्षेत्र में 7 जुलाई को घटित हुई. इस प्रकरण में पुलिस ने अंकीत और प्रीती के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक 6 जुलाई की शाम संदिग्ध अंकीत यह शिकायतकर्ता महिला के घर गया. उसने महिला से पैसो की मांग की. तब महिला ने कहा कि उसका तलाक होने के बाद वह पैसे देंगी. तब अंकीत ने प्रीती को वहां बुला लिया. दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. साथ ही पैसे न मिलने पर महिला के बेटे को मारने की धमकी दी. यह बात सुनकर महिला ने अपने बेटे को इस विवाद में न घसीटने का अनुरोध किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button