मनपा प्रशासन की घुमंतूओं को हटाने की मुहिम तेज
एक ही दिन में 50 को राजूरा बेडा ले जाकर छोडा, फिर लौटे शहर

* प्रशासन पर भारी पडे घुमंतू
अमरावती/दि.15– पिछले दो दिनों से मनपा प्रशासन ने शहर में विविध जगहों पर डेरा डालकर बैठे घुमंतुओं को हटाने की मुहिम पुलिस की मदद से तेज की. पहले दिन जब मनपा का अतिक्रमण तोडू दल सुबह 7.30 बजे इस मुहिम में लगा तब इन घूमंतुओं ने जमा किए हुए कबाड के बोरे वे जहां बैठते वहीं छोडकर भाग गए. करीब एक ट्रक कबाड जब्त कर कंपोट डिपो में डाल दिया मनपा और पुलिस का जत्था उनके ठिकाने से आगे जाते ही घुमंतू फिर सक्रिय होते है. दुसरे दिन यानी शनिवार को सुबह 30 और शाम के समय 22 घुमंतुओं को पुलिस वैन में बैठाकर उनके राजुरा बेडे पर प्रशासन छोड आया, लेकिन रविवार को दिन निकलते ही फिर यह घुमंतू शहर में दिखने लगे शहर में 250 की संख्या में सक्रिय हुए घूमंतू फिलहाल प्रशासन पर भारी पडते नजर आए.
जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह घुमंतू हटाने की मुहिम चलाने के बाद मनपा व पुलिस की ओर से शनिवार रात 8 से 11 बजे तक फिर शहर के नेहरू मैदान, रायली प्लॉट, रेलवे स्टेशन परिसर, बस स्टैंड परिसर राजकमल चौक, श्याम चौक, साबनपुरा परिसर, तहसील कार्यालय परिसर, शिवटेकडी परिसर, गर्ल्स हाईस्कूल चौक आदि परिसर से सुबह 30 और शाम को 22 घुमंतुओं को पकडकर पुलिस वैन में बिठाया. यहां तक कि उनका एक ट्रक कबाड, कटला रिक्शा व अन्य सामग्री भी राजूरा बेडे पर छोड आए किंतु रविवार को सुबह फिर शहर में घुमंतुओं की संख्या जैसे थे दिखाई दी. हालांकि इससे पहले भी मनपा व पुलिस ने कई बार घुमंतुओं को हटाने की मुहिम छेडी. लेकिन दूसरे दिन फिर वे शहर में दिखाई दिए.
* मनपा की सभा में उठा था मुद्दा
शहर में विविध जगहों पर सक्रिय हुए घुमंतुओ के कारण शहर के व्यापारी का काफी परेशान रहने के कारण मनपा की आमसभा में घुमंतुओं को शहर से खदेडने का मुद्दा उठा था. उसके बाद निगमायुक्त वर्षा लढ्ढा ने पुलिस अधिकारीयों व्दारा बैठक करते हुए घुमंतुओं को हटाने की मुहिम चलाने की योजना बनाई. दो दिन यह मुहिम शहर में चली और रविवार को अवकाश के चलते बंद रही. जिसका फायदा उठाकर रविवार को फिर घुमंतू शहर में सक्रिय हो गए.
* अब स्पेशल टीम बनाई जाएगी
मनपा के अतिक्रमण दल प्रमुख योगेश कोल्हे ने बताया कि घुमंतुओं को शहर से हटाने के लिए अब एक स्पेशल टीम बनाई जाएगी. जिसमें मनपा और पुलिस का समावेश रहेगा. यह स्पेशल टीम केवल घुमंतू दिखाई देते ही उन पर कार्रवाई करेग





