सैटरडे क्लब ग्लोबल ट्रस्ट का नया चैप्टर आज से शुरू

मराठी उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

अमरावती/दि.25- एक दूसरे की सहायता कर के बने कामयाब.. .इस प्रेरणादायी बोधवाक्य के साथ कार्यरत सैटरडे क्लब ग्लोबल ट्रस्ट (एससीजीटी) की शाखा अब अमरावती शहर में भी स्थापित होने जा रही है. मराठी उद्यमियों के लिए यह एक नया अवसर, नया नेटवर्क और नए व्यावसायिक विस्तार को मजबूत मंच साबित होगा. स्व. माधवराव भिडे द्बारा वर्ष 2000 में स्थापित यह संस्था मराठी व्यावसायिकों के लिए एक भरोसेमंद और हक का प्लेटफार्म मानी जाती है. अब यह संगठन अमरावती में अपने नये चैप्टर के माध्यम से सक्रिय होने जा रहा है. संस्था की ओर से जानकारी दी गई है कि शुक्रवार 24 अप्रैल की दोपहर 3 बजे, होटल पाइंट मानसरोवर, बडनेरा रोड में सैटरडे क्लब ग्लोबल ट्रस्ट, मुंबई के अमरावती चैप्टर की स्थापना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस अवसर मुंबई में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी ट्रस्टी संशोधन दिवेकर डेप्युटी सेके्रटरी जनरल अमोल पिंपलेकर, आईटी इम्लीमेंटशन हेड सुभाष गौरे , एससीजीटी ट्रेन किरण टिल्लू, विदर्भ रीजन हेड बागेश महाजन, नागपुर चैप्टर चेयरमेन आनंद देव तथा सचिव प्रवीण झाडगांवकर, साथ ही अमरावती को-ऑर्डिनेटर निखिल जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में अमरावती शहर के प्रसिध्द उद्यमी राजेश लोखंडे को अध्यक्ष, कांतिकुमार चौधरी को सचिव तथा हर्षल वानखडे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है. इसके साथ कोर टीम में राजेंद्र पेलागडे, स्वप्निल वैद्य, अमोल चवणे, आशीष गताडे, अनुपम चवाट की नियुक्ति की जाएगी. कार्यक्रम के दौरान व्यवसायिक विकास को लेकर विशेष मेंबरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा. जिसमें व्यवसाय करते समय किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए. प्रभावी क्लाइंट्स कैसे प्राप्त करें. उन्हें क्लाइंट से फाइनेंशियल में कैसे परिवर्तित करे तथा व्यवसाय वृध्दि के उपायों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किरण टिल्लू(मुंबई) के मार्गदर्शन में संपन्न होगा. संस्था की ओर से सभी सदस्यों और नए जुडनेवाले उद्यमियों से अपील की गई है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ लें तथा समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए. अधिक जानकारी के लिए 9420716811, 9325303223 पर संपर्क किया जा सकता है.

 

Back to top button