कर्मचारियों ने अपने खर्च से नए विद्यार्थियों को बांटी स्कूल यूनिफॉर्म

विकास विद्यालय के कर्मचारियों का सराहनीय उपक्रम

अमरावती/दि.28 – विलासनगर स्थित विकास विद्यालय में विद्यालय के कर्मचारियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने स्वयं के खर्च से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की. इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में बड़ी राहत मिली.
कार्यक्रम में मुख्याध्यापिका निशा मेश्राम तथा सेवानिवृत्त लिपिक सतीश मेटांगे ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन, स्वच्छता और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने इस समाजोपयोगी पहल में सहयोग देने वाले सभी विद्यालय कर्मचारियों की सराहना की. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. विद्यालय कर्मचारियों की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र के नागरिकों ने भी प्रशंसा की.

Back to top button