‘तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक स्थिरता’ कार्यशाला संपन्न

रोटरी क्लब ऑफ अमरावती मिडटाउन

अमरावती/दि.28- रोटरी क्लब ऑफ अमरावती मिडटाउन (रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3030) द्वारा ’चिंता मुक्त भारत 2032’ पहल के अंतर्गत रविवार, 26 जुलाई 2026 को ‘मीकासा लिविंग, दशहरा मैदान के सामने, बडनेरा रोड, अमरावती’ में तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक स्थिरता पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं सार्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.
इस विशेष कार्यशाला में ’मैत्रीबोध परिवार’ के सहयोग से विज्ञान और आध्यात्मिकता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए जीवन में तनाव के मूल कारणों, ध्यान प्रक्रिया और मानसिक व भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने के व्यावहारिक तरीकों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया.
* माहिर प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन
सत्र के मुख्य प्रशिक्षक मित्र श्रीकांत जी ने अत्यंत सरल, व्यावहारिक और प्रभावी ढंग से बताया कि कठिन परिस्थितियों को नहीं, बल्कि अपने मन को संभालना ही जीवन की सबसे बड़ी कला है. कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख मित्र आशुतोष नागराले जी ने विशेष प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्रदान किया. साथ ही समर्पित सेवक श्री प्रेम येलमलवार जी, श्रीमती माधुरी धर्मेंद्र लोया, श्रीमती शिल्पा ठाकरे जी और श्री गिरीश ठाकरे जी ने कार्यशाला के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यशाला का आयोजन क्लब के अध्यक्ष आशीष गाताड़े, मानद सचिव विट्ठल दारव्हेकर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. राजेश बूब, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर्स श्रीकांत मानकर एवं आनंद दशपुते के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटे आशीष गाताड़े, फर्स्ट लेडी श्रेता गाताडे, पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ रोटेरियन, पीआर डायरेक्टर रोटे डॉ. सचिन आगीवाल, कोषाध्यक्ष रोटे प्रमोद पुरोहित सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य, रोटरी एन्स और अमरावती शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
* विशेष सहयोग एवं आभार
मीकासा लिविंग के संचालक श्रीमती विशाखा केवलरमानी जी, पीयूष केवलरमानी जी और कुणाल केवलरमानी जी ने उत्कृष्ट आतिथ्य एवं स्थान उपलब्ध कराकर आयोजन को और अधिक गरिमामयी एवं यादगार बनाया. कार्यक्रम का औपचारिक समापन और धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव विट्ठल दारव्हेकर द्वारा प्रस्तुत किया गया. यह कार्यशाला उपस्थित सभी प्रतिभागियों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन बनाए रखने के दृष्टिकोण से बेहद सफल और लाभप्रद साबित हुई.

Back to top button