अमरावती में बढ़ा डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा

जून में मिले 44 डेंगू और 16 चिकनगुनिया के मरीज

अमरावती/दि.15– मानसून की शुरुआत के साथ ही जिले में मच्छरजनित बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. जून महीने में जांचे गए 375 संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूनों में 44 डेंगू और 16 चिकनगुनिया के मरीजों की पुष्टि हुई है. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन बढ़ गया है. इसे रोकने के लिए जिले में सर्वेक्षण, बुखार के मरीजों की जांच, मच्छरों के लार्वा का नाश, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर तथा स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई और बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं.

* मलेरिया के भी 21 मरीज मिले
जून महीने में जिले में मलेरिया के 21 मरीज सामने आए हैं. इनमें 20 ग्रामीण क्षेत्रों और एक शहरी क्षेत्र का मरीज शामिल है. इसके अलावा मई महीने में स्क्रब टाइफस का एक मामला भी दर्ज किया गया था.

* डेंगू के कुल मरीज 78, चिकनगुनिया के 29
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई तक जिले में 34 डेंगू और 13 चिकनगुनिया के मरीज दर्ज हुए थे. जून में 44 नए डेंगू और 16 चिकनगुनिया के मरीज मिलने के बाद जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 78 तथा चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 29 हो गई है.

* स्वास्थ्य विभाग की सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर, पानी की टंकियों, फूलदान और अनुपयोगी बर्तनों की नियमित सफाई करने, पूरे बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की है. स्वास्थ्य विभाग जिले में कीटनाशकों का छिड़काव भी कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि समय पर जांच और उपचार से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों पर

Back to top button