रामपुरी कैंप के राम संकुल मंदिर में चोरी, संदिग्ध गिरफ्तार

गाडगे नगर पुलिस ने मंदिर की मूर्तियां और चोरी गया सामान किया बरामद

अमरावती /दि.14– रामपुरी कैंप स्थित राम संकुल परिसर के मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद गाडगे नगर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध चोर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मंदिर से चोरी गई मूर्तियां तथा अन्य धार्मिक सामग्री बरामद कर सुरक्षित रूप से जमा कर दी है. गिरफ्तार आरोपी का नाम गजानन अरूण आत्राम (45) है.
जानकारी के मुतबिक रामपुरी कैंप के राम-लक्ष्मण संकुल के राम मंदिर में 28 जुलाई को चोरी हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही गाडगे नगर पुलिस ने जांच शुरू की. थानेदार गोरखनाथ जाधव के मार्गदर्शन में डीबी दल प्रमुख संदीप हिवाले, योगेश श्रीवास, भारत वानखडे, नंदकिशोर करोची, राजेश गुरेले, सुशांत प्रधान, मतीन शेख, चनराज कुयुरे, महेश शर्मा, चालक पवन लाड के दल ने संदिग्ध आरोपी गजानन आत्राम तक पहुंचकर उसे हिरासत में लिया. पुलिस की तत्काल कार्रवाई से चोरी का सामान बरामद होने पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सराहना की. पुलिस की तत्परता से मंदिर का चोरी गया सामान सुरक्षित बरामद होने से नागरिकों में संतोष है.

Back to top button