सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

4,250 रुपये का माल जब्त, बडनेरा पुलिस की कार्रवाई

अमरावती /दि.14– बडनेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर पत्तों के जरिए हार-जीत का जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी और जुआ खेलने का साहित्य सहित कुल 4,250 रुपये का माल जब्त किया है.
जानकारी के मुताबिक बडनेरा डीबी स्क्वॉड का दल पेट्रोलिंग कर रहा था तब मिली जानकारी के आधार पर मिळचाल परिसर में सार्वजनिक स्थान पर तीन व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए. पुलिस ने मौके से सुशील सिद्धार्थ बोरकर (36), अभिजीत भीमराव डोंगरे (21) और सिद्धांत उमेश डोंगरे (21) नामक युवकों को कब्जे में लेकर उनके पास से नकदी एवं जुआ सामग्री समेत कुल 4,250 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया. इस मामले में बडनेरा पुलिस थाने में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

Back to top button