नागपुर विमानतल पर थर्मल स्क्रीनिंग

इबोला अलर्ट

* विदेश से आनेवालों की जांच
नागपुर/दि.28– करीब साढे 5 हजार किलोमीटर दूर अफ्रीकी देशों में फैल रहे खतरनाक इबोला वायरस को लेकर नागपुर में भी सतर्कता बढा दी गई है. डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. एयरपोर्ट प्रशासन विदेश से आनेवाले यात्रियों की ट्रेवल हिस्ट्री और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी रखी जा रही है. खासतौर पर दोहा और शारजाह से आनेवाले वाली फ्लाइट्स पर नजर रखी जा रही है. क्योंकि इबोला प्रभावित देशों से यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए नागपुर पहुंचते हैं. केन्द्र सरकार के निर्देश के बाद एयरपोर्ट पर विशेष एहतियात बरता जा रहा है.
नागपुर के एयरपोर्ट पर शारजाह और दोहा से आनेवाले एयर अरेबिया और कतर एयरवेज के यात्रियो की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की गई है. मंगलवार तडके ढाई बजे कतर एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों की विशेष रूप से एयरपोर्ट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई. इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए विमानतल पर सावधानी बरती जा रही है.

* अफ्रीकी देशों के लिए सीधी उडान नहीं
नागपुर से अफ्रीकी देशेां के लिए सीधी उडान नहीं है. युगांडा, इथोपिया, कांगो रिपब्लिक, तंजानिया आने- जानेवाले यात्री दोहा और शारजाह होकर सफर करते हैं. इसलिए नागपुर विमानतल प्रशासन सावधान हो गया. केन्द्र शासन के भी निर्देश है. ऐसे में विशेष एयरलाइन्स की फ्लाइट से आने वाले मुसाफिरों की जांच बंधनकारक की गई है. उनमें एयर अरेबिया तथा कतर एयरवेज शामिल है.
* 4 दिन खास सावधानी
नागपुर विमानतल पर सप्ताह में 4 ही दिन विदेशी फ्लाइट आती है. मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार और रविवार को आनेवाले दोहा तथा शारजाह के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग किए जाने की शुरूआत की गई है. जिस समय यह दोनों फ्लाइट नागपुर में लैंड करती है. उस समय अन्य फ्लाइट कम ही होती है फलस्वरूप अन्य यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो रही.

* केन्द्र के निर्देशों पर अमल
केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार विदेश से आनेवाले मुसाफिरों की स्क्रीनिंग शुरू की गई है. किसी यात्री में इबोला से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जायेगी. अभी तक किसी भी मुसाफिर में ऐसे कोई लक्षण सामने नहीं आए है. देश में अभी इबोला का संक्रमण सामने नहीं आया है. घरेलू यात्रियों की स्क्रीनिंग नहीं दी जा रही है. विमानतल पर अन्य मुसाफिरों को कोई परेशानी न हो. इसका ध्यान रखा जा रहा है.
– आबिद रूही, वरिष्ठ विमानतल निदेशक

Back to top button