इस बार भी जीतते ही सबसे पहले ‘मंडल’ कार्यालय पहुंचे प्रवीण पोटे

25 वर्षो से चली आ रही पोटे परिवार व अग्रवाल (मंडल) परिवार की शानदार दोस्ती

अमरावती/दि.22 – अमरावती स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के चुनाव में जबर्दस्त जीत दर्ज करने के साथ ही विजयी प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण पोटे पाटिल हमेशा की तरह इस बार भी सबसे पहले दैनिक अमरावती मंडल के कार्यालय पहुंचे तथा उन्होंने अपने अभिन्न मित्र एवं मंडल मीडिया हाउस के संपादक अनिल अग्रवाल के साथ बडी गर्मजोशी से मुलाकात की.
बता दें कि प्रवीण पोटे व उनके परिवार तथा अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल व परिवार के बीच विगत 25 वर्षो से बेहद पारिवारिक दोस्ती वाले संबंध चले आ रहे है. यही वजह है कि इससे पहले सन 2012 एवं सन 2018 में भी विधान परिषद के चुनावों में जीत दर्ज करने के उपरांत प्रवीण पोटे पाटिल सबसे पहले दैनिक अमरावती मंडल के कार्यालय ही पहुंचे थे और इस बार भी लगातार तीसरी बार विधान परिषद के लिए निर्वाचित होते ही नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण पोटे पाटिल सबसे पहले अपने परममित्र एवं मंडल मीडिया हाउस के संपादक अनिल अग्रवाल से मिलने दैनिक अमरावती मंडल के खापर्डे बगीचा स्थित कार्यालय पहुंचे.
खास बात यह रही कि इस समय दोनों गणमान्यों के बीच राजनीति को लेकर किसी भी तरह की बातचीत नहीं हुई, बल्कि नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण पोटे पाटिल तथा संपादक अनिल अग्रवाल ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी. इस समय सबसे पहले प्रवीण पोटे ने शाल एवं पुष्पगुच्छ देते हुए संपादक अनिल अग्रवाल का सत्कार किया. इसके उपरांत मंंडल मीडिया हाउस के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, संपादक अनिल अग्रवाल एवं ऋषि राजेश अग्रवाल, प्रणय अनिल अग्रवाल व अमन राजेश अग्रवाल ने शाल व पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण पोटे पाटिल का अभिनंदन किया. इस अवसर पर प्रवीण पोटे पाटिल ने विश्वास जताया कि पिछले दो कार्यकालों की तरह इस बार भी उनके निर्वाचन क्षेत्र का विकास ही उनका सबसे प्रमुख एजेंडा रहेगा. इस समय नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण पोटे पाटिल तथा मंडल मीडिया हाउस के संपादक अनिल अग्रवाल ने आगे भी अपने मित्रवत एवं पारिवारिक रिश्ते को कायम रखने की कटिबध्दता दर्शाई. इस सदिच्छा भेंट के समय भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी जयंत डेहनकर एवं जिला उपाध्यक्ष नितिन गुडधे पाटिल भी उपस्थित थे.

Back to top button