आज शारदा नगर- रवि नगर मॉर्निंग वॉक ग्रुप मित्रमंडल पचमढी रवाना

अमरावती/दि.8-श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए शारदानगर-रविनगर मॉर्निंग ग्रुप मित्रमंडल के सदस्य आज सुबह 8.30 बजे ट्रैम्पो ट्रैवल्स से पचमढी की ओर रवाना हुए.
इस अवसर पर जिला न्यायाधिश ने उन्हें पुष्पगूच्छ , डायरी, पेन प्रदान कर यात्रा के लिए रवाना किया.इस समय मॉर्निंग वॉक ग्रुप के राजेंद्र पेलागडे, प्रा. विजय ढोले, डॉ. श्याम तापडीया, विनोद भंडारी, अविनाश कुलकर्णी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
मॉर्निंग वॉक ग्रुप मित्रमंडल श्रावण माह के निमित्त पचमढी से पहले जामसावली स्थित जागृत हनुमान के दर्शन करेंगे. ओर उसके बाद पचमढी , नागद्बार, चौरागढ,धुपगढ, नंदीगढ, पांडूगुफा में भोलेबाबा के दर्शन करेंगे. तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए सदस्यों में गजानन तानकर, किशोर राउत, सुनील घडेकर, गजानन दारोकार, आनंद वानखडे, घनश्याम गनेडिवाल, नितीन अंभोरे, चेतन चकुले, सुनील नानवटे, निलेश बनकर, प्रवीण चौधरी, रमेश गुंगले, परमेश्वर भीखे, संजय वानखडे, प्रशांत आराडे, प्रदिप रवाले का समावेश है ऐसी जानकारी राजेंद्र पेलागडे ने दी.

Back to top button