साइंसकोर मैदान में सजा अंतरराष्ट्रीय बाजार

नवनीत राणा ने किया उत्सव थाईलैंड इंटरनेशनल कार्निवल का उद्बाटन

अमरावती/दि.8- अमरावतीवासियों को पहली बार एक ही स्थान पर देश-विदेश के विविध उत्पादों की खरीदारी का अवसर उपलब्ध कराने वाले उत्सव थाईलैंड इंटरनेशनल शॉपिंग कार्निवल का आयोजन साइंसकोर मैदान में किया गया है. कार्निवल का उद्बाटन पूर्व सांसद नवनीत राणा के हाथों किया गया. एसएसएसई विभाग की ओर से प्रायोजित इस आयोजन का संचालन दीपक बहुउद्देशीय संस्था (नागपुर) द्बारा किया जा रहा है.
16 अगस्त तक साईसकोर मैदान पर दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जारी इस कार्निवल में 10 से अधिक देशों और देश के 25 से अधिक राज्यों के व्यापारियों ने सहभागिता की है. यहां 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए है. जिनमें सिंगापुर, थाईलैंड, दुबई, तुर्की, कोरिया, अफगानिस्तान, ईरान और इटली सहित विभिन्न देशों के उत्पाद उपलब्ध है. आयोजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हस्तशिल्प फर्नीचर, कंज्यूमर आईटम, लाइफस्टाइल उत्पाद, होम डेकोर, हैंडलूम तथा विभिन्न खाद्य पदार्थो की बिक्री की जा रही है.
कार्निवल में खरीदारी के साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है. यहां इंटरनेशनल शॉपिंग, फूड कोर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, किड्स जोन एवं राइड्स आकर्षण का केंद्र बने हुए है. आयोजकों के अनुसार, नागरिकों को दुनिया के विभिन्न देशों के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वह आयोजन किया गया है.
उद्बाटन समारोह में उप महापौर सचिन भेंडे, नगरसेवक शिक्षण सभापती प्रीती हर्षल रेवणो, नगरसेवक अर्चना पांडे, नगरसेवक योगेश विजयकर, शैलेंद्र कस्तुरे, अशोक पांडे, तुषार दुधे, गौतम हिरे, चंदू जावरे, सुरज मिश्रा, संजय माहुलकर, अश्विनी झोड, आकाश ठाकुर, ऋषिकेश जाधव, घनश्याम ठाकरे, अर्चना खासबागे, डॉ.वी. सिरसाट, राजवीर सिंह, सत्यजीत, सागर लांडगे, गोपाल मोहाले सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. कार्निवल में विभिन्न देशों के स्टॉल पर पारंपारिक हस्तशिल्प से लेकर आधुनिक लाइफस्टाइल और घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक की विस्तुत श्रृखंला उपलब्ध है. विदेशी उत्पादों के साथ भारतीय राज्यों के विविध उत्पाद भी यहां देखने और खरीदने को मिल रहे है. इससे अमरावती के नागरिकों में भी इस अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग कार्निवल को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है.

Back to top button