कारागृह परिसर की रिकॉर्डिंग करने वाले को दबोचा

मामला दर्ज, फ्रेजरपुरा पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

अमरावती/दि.8 – जिला मध्यवर्ती कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था से जुडा एक गंभीर मामला सामने आया है. जेल परिसर की नई बिल्डिंग के गेट पर चढकर मोबाइल फोन के कैमरे से जेल और उसके आसपास के परिसर का वीडियो शूट करने के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक के खिलाफ फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है.
जानकारी के मुताबिक इस मामले में जेल सुरक्षा कर्मचारी विपिन छगनराव राठोड (37) की शिकायत पर आरोपी आरिफ खान अबीर खान (22, लालखडी) के खिलाफ फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार जेल सिपाही शुक्रवार 7 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान उनकी नजर आरोपी आरिफ खान पर पडी. आरोप है कि, आरिफ खान जिला मध्यवर्ती कारागृह की नई बिल्डिंग के गेट पर चढ गया और अपने मोबाइल फोन के कैमरे से जेल तथा जेल परिसर का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा. जेल परिसर और उससे संबंधित क्षेत्र की इस तरह से बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने को गंभीरता से लिया गया. अन्य सुरक्षा कर्मचारियों को जानकारी देकर तुरंत आरोपी को मौके पर पकडा गया. इसके बाद मामला पुलिस थाने में पहुंचा. जांच में आरोपी द्वारा अपने मोबाइल फोन के कैमरे से जेल परिसर का वीडियो शूट किये जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया. फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामले में आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है. इसी मोबाइल फोन से जेल परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने की बात शिकायत में सामने आयी है. पुलिस अब मोबाइल फोन की जांच के माध्यम से रिकॉर्ड किए गए वीडियो तथा उससे संबंधित अन्य जानकारी जुटा रही है.

 

Back to top button