शिव आराधना परवान चढी, परसों दूसरा सावन सोमवार ‘’
शहर के शिवालयों में महादेव के विशेष श्रृंगार

* गडगडेश्वर में तडके गूंज रहा जयकारा
अमरावती/दि.8 – सावन माह का दूसरा सोमवार परसों 10 अगस्त को है. ऐसे में शहर के पुरातन गडगडेश्वर, सोमेश्वर, तपोवनेश्वर सहित शिवालयों में भक्त तडके 4 बजे से उमड रहे हैं. शिवालयों में भोले का जयकारा गूंज रहा है. गडगडेश्वर महादेव विशेष पूजन और श्रृंगार भाविक श्रध्दापूर्वक कर रहे हैं. अनेक समूह सक्रिय हुए है. भक्तिभाव चरम पर पहुंच रहा है. प्रसादी के आयोजन भी बहुतेरे प्रमाण में हो रहे हैं.
गडगडेश्वर में नित्य अनूठे श्रृंगार करने में पवन केसरवानी, बंटी गुप्ता, कैलाश बिसेन, राम साहू, कपिल नागलिया, प्रमोद आरने, बलिराम तोरने, मिलिंद मोंडे, राहुल बुंदेले, सुमित केसरवानी, आकाश ठाकुर, घनश्याम चौबे, दिनेश व्यास, दीपांशु केसरवानी, ओम केसरवानी, उपाध्याय, यादव , हर्षल गुप्ता, रोहन माने, दिनेश सोनी, रोमिल, सार्थक जाडे, यश गुप्ता, उदय शुभम करोले, सरोज मिश्रा, मिनी केसरवानी, शुभांगी गुप्ता, शिवानी चव्हाण, दीक्षा शर्मा सहित अनेकानेक श्रध्दालुओं का उत्साह, उल्लास अधोरेखित हो रहा है. आज महाकाल का श्रृंगार किया गया. संकेश्वर महादेव मित्रमंडल ने गत रात जग के पालनहार जगन्नाथ का अद्भूत श्रृंगार किया. जिसे देख प्रत्येक भाविक मंत्रमुग्ध हो गया. गडगडेश्वर में भाविकों का अन्य समूह भी भोलेनाथ का विविध रंगों के फूलों और वस्तुओं को अर्पण कर श्रृंगार करता आया है. सावन के महीने में गडगडेश्वर हो या संकेश्वर अथवा तपोवनेश्वर भाविक उमड रहे हैं. शिवालय जयकारों से गूंज रहे हैं. परसों सोमवार को शिवभक्ति परवान चढेगी. हाल के वर्षो में शिव आराधना करनेवालों भाविकों की संख्या बढी है.





