कल मैत्री दिवस, सभी उत्साहित

मार्केट में भी उपहार खरीदी की रौनक

* मित्रजनों ने बनाए मेल-मिलाप के प्लान
अमरावती /दि.1- अगस्त माह के पहले रविवार को मैत्री दिवस मनाने की परंपरा दुनियाभर में रही है. भारतवर्ष में भी अनेक वर्षों से मैत्री का पर्व मैत्री दिवस मनाया जाता है. बेशक सोशल मीडिया पर मैत्री संदेशों की भरमार होती है. किंतु अंबानगरी में मित्रों की ऐसी मंडलियां अधिक संख्या में है, जो कल का रविवार बडे उत्साह से मनाता आया है. इस बार भी मेल-मिलाप, गेट टू गेदर के प्लान बनाए जाने की जानकारी अमरावती मंडल से चर्चा में कई लोगों दी.
* मार्केट में भी हलचल
मैत्री दिवस पर अपनी इच्छानुसार उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है. इसमें कोई दो राय नहीं कि, लडके-लडकियां भी उपहारों का खुलकर लेन-देन करते हैं. जिसके कारण मार्केट में विशेषकर गिफ्ट कॉर्नर्स पर उपहार खरीदने वालों की भीड दिखाई दे रही है. शुक्रवार दोपहर बाद जब बारिश की झडी रुक गई, तद्पश्चात गिफ्ट सेंटर्स पर खरीदारों का रेला उमडता देखा गया. हर कोई अपनी इच्छा और यथाशक्ति उपहार खरीदते दिखाई दिया.
* युवाओं में उत्साह, लाखों का बिजनेस
युवा वर्ग में अपेक्षा के अनुसार मैत्री दिवस का उत्साह चरम पर रहता है. शालेय विद्यार्थियों से लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में मैत्री दिवस मनाने के लिए फ्रेंडशिप बेल्ट खरीदने से लेकर उपहारों और पार्टियों के आयोजन की होड मची है. शहर के छोटे-बडे रेस्टॉरेंट आज शनिवार से ही मैत्री दिवस मनाने वाले युगलों के समूह से भरे देखे गए. रेस्टॉरेंट संचालकों ने भी विशेष प्रबंध और मेनू रखे हैं. ऑफर्स रखे हैं. जहां युवा वर्ग उमड रहा है.
* कल पार्टियों की भरमार
कल रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए चांगापुर से लेकर कोंडेश्वर, गडगडेश्वर, तपोवनेश्वर और मालखेड डैम के साथ ही चिखलदरा के प्लानिंग मित्र समूहों ने किए हैं. उसी प्रकार अपने करिबियों के फार्म हाउस पर भी मैत्री पार्टी आयोजित किए जाने की जानकारी अमरावती मंडल से चर्चा दौरान अनेक लोगों ने दी. उन्होंने बताया कि, कल का दिन खास होता है. मित्र, मित्र होता है. कहा भी गया है कि, अ फ्रेंड इन नीड अ फ्रेंड इनडीड. ऐसे में मित्रों के लिए सर्वस्व अर्पण कर देनेवालों की बहुतायत अंबानगरी में भी है और वे सभी कल का दिन उत्सव की तरह मनाने उद्यत है. अनेक ने आज से ही फ्रेंडशिप डे मनाना प्रारंभ कर दिया है. सोशल मीडिया पर संदेशों की भरमार शुरु हो गई है. एक से बढकर एक मैत्री संदेश भेजे जा रहे हैं. मित्रजनों के ग्रुप कल ऐसे ही संदेशों से फुल हो जाएंगे.

Back to top button