नवाथे सबवे पर मुड़ी टिन की चादरें बनीं हादसे का कारण

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

अमरावती/दि.11– शहर के नवाथे सबवे के समीप होटल रंगोली पर्ल के सामने लगे टिन के कंपाउंड की चादरें तेज हवाओं के कारण मुड़कर सड़क की ओर झुक गई हैं, जिससे यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.
नवाथे प्लॉट से सबवे तक पहुंचने का यह प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही रहती है. वहीं, होटल रंगोली पर्ल में नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने से क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी बनी रहती है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि तेज हवा के दौरान ये मुड़ी हुई टिन की चादरें टूटकर सड़क पर गिर गईं, तो किसी वाहन चालक या राहगीर के साथ बड़ा हादसा हो सकता है. इसलिए संबंधित प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए टिन की चादरों को तत्काल हटाकर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की गई है.

Back to top button