जन्मदिन पर माला नहीं, विपश्यना केंद्र को दान देने का आह्वान

अमरावती/दि.11– पूर्व लेडी गवर्नर एवं विपश्यना आचार्य डॉ. कमलताई रामकृष्ण गवई का जन्मदिन 13 जुलाई को अमरावती स्थित कमलकृष्ण, 44 कांग्रेस नगर में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा.
इस अवसर पर विपश्यना साधकों से अपील की गई है कि वे डॉ. गवई को माला या अन्य उपहार भेंट करने के बजाय उनके द्वारा समर्पित विपश्यना धम्म अमरावती केंद्र, लुबिनी मोगरा, पोस्ट भानखेड़ा, तहसील एवं जिला अमरावती के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करें. बताया गया कि डॉ. कमलताई गवई ने अपना जीवन विपश्यना धम्म के प्रचार-प्रसार को समर्पित किया है. केंद्र में वर्षभर महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए नियमित रूप से एक दिवसीय तथा अन्य विपश्यना शिविर आयोजित किए जाते हैं. जन्मदिन के अवसर पर केंद्र को दिया गया दान उनके कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा. दान इच्छुक साधक विपश्यना मेडिटेशन सेंटर अमरावतीके बैंक खाते क्रमांक 73310200000237 में राशि जमा कर सकते हैं अथवा सीधे केंद्र में भी सहयोग प्रदान कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए श्री संजय लक्ष्मणराव मैरल से मोबाइल नंबर 9765391715 पर संपर्क किया जा सकता है.

Back to top button