तीष्ण हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पिस्तल भी हुई बरामद, क्राईम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती/दि.27– क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व वाले दल ने ट्रान्सपोर्ट नगर परिसर से दो संदिग्ध आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से एक पिस्टल व तीष्ण हथियार बरामद किया गया है. यह कार्रवाई उपनिरीक्षक मनीष वाकोडे के दल ने की. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पठान चौक निवासी अजहर खान जुरावर खान उर्फ अजहर चायना (30) और रहमत नगर निवासी अब्दूल नफीज अब्दूल हफीज (32) है.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार बरामद किये है. आरोपी अजहर खान के पास से एक पिस्टल, मैग्जिन सहित एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. वहीं आरोपी अब्दूल नफीज के पास से एक लोहे की खुखरी और एक फोल्डींग चायना चाकू जब्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि, इस कार्रवाई में कुल 29 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है. जांच में यह सामने आया है कि, आरोपी किसी अपराधिक वारदात की तैयारी में हो सकते थे. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. दोनों आरोपियों के खिलाफ नागपुरी गेट थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि, इन हथियारों का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था. पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि, किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय पर अपराधों को रोका जा सके.

Back to top button