बजाज धर्मशाला में कल से दो दिवसीय तीज उत्सव

खेमचंद भेरूमल बजाज वेलफेयर सोसायटी व पुरुषोत्तम गिरधारीलाल बजाज व मित्र परिवार द्वारा भव्य आयोजन

अमरावती/दि. 29 – भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सबसे प्रिय त्यौहारों में से एक हरियाली तीज का त्यौहार परसों है. इस पावन अवसर को और भी खास बनाने के लिए शहर में पहली बार बड़े पैमाने पर ’तीज मेहंदी फेस्टिवल तीजड़ी उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी खेमचंद भेरूमल बजाज वेलफेयर सोसायटी व पुरुषोत्तम गिरधारीलाल बजाज व मित्र परिवार द्वारा एवं शहर की प्रसिद्ध मेहंदी आर्टिस्ट अश्विनी बेतले, प्रीत मिरानी व उनकी पूरी टीम द्वारा किया जा रहा है.
यह दो दिवसीय उत्सव दिनांक 29 व 30 अगस्त, शनिवार व रविवार को बजाज धर्मशाला, कृष्णा नगर अमरावती में आयोजित होगा. उत्सव के द्वार सभी के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुले रहेंगे. आकर्षक मेहंदी मात्र 50 रुपये से शुरूद इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण मेहंदी है. महिलाओं के सोलह श्रृंगार में मेहंदी का विशेष महत्व होता है. यहाँ शहर की जानी-मानी आर्टिस्ट अश्विनी बेतले और उनकी प्रशिक्षित टीम द्वारा एक से बढ़कर एक ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस लगाई जाएंगी, जिसका नाममात्र शुल्क 50 रुपये प्रति हँड रहेगा. इस फेस्टिवल में मेहंदी के साथ-साथ शॉपिंग का भी भरपूर आनंद मिलेगा. यहाँ पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं मेहंदी आर्टस्, स्टॉलइमिटेशन ज्वेलरी, लेडीज वियर, ब्यूटी व कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स, स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल्स, गिफ्ट्स एंड होम डेकोर आइटम्स प्लांट्स व स्टेशनरीज् और बहुत कुछ… आयोजन समिति की सदस्या जया बजाज, रत्ना तरवानी, साक्षी नानकानी, निशा अयलानी और कशिश जेसवानी ने बताया कि, ’तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रेम और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है. अधिक जानकारी, स्टॉल बकिंग व मेहंदी बुकिंग हेतु आर्टिस्ट अश्विनी बेतले 9970331851, प्रीत मिरानी 7720940509, जया बजाज 9423124295, रत्ना तारवानी 9404106410, वंशिका मिरानी 9850536276, साक्षी नानकानी 9420336951, कशिश जेसवानी 9405321215, भावना विधानी 7507000651, निशा आयलानी 9403118266, किरण धामेचा 9403086344, साक्षी जयसिंघानी 9420336951 से संपर्क किया जा सकता है.

Back to top button