रवि नगर में हंगामा मचाने वाले दो बंदर पकडे

मनपा व वनविभाग की संयुक्त कार्रवाई

प्रतिनिधि/ दि.१८ अमरावती- पिछले कुछ दिनों से रवि नगर परिसर में हंगामा मचाने वाले दो बंदरों को मनपा और वन विभाग की टीम ने कडी मेहनत के बाद उन्हें बेहोश कर पकड लिया. वडाली वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले रवि नगर परिसर में दो बंदर पिछले कुछ दिनों से काफी हंगामा मचा रहे थे. इसके कारण परिसर के नागरिकों में दहशत निर्माण हो गई थी. परिसरवासियों ने मनपा के पशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सचिन बोंद्रे को इस बारे में शिकायत दी. जिसके आधार पर उन्होंने वडाली वन विभाग की टीम के सहयोग से ट्रेंगल गण का प्रयोग कर बडी मेहनत के बाद उन्हें बेहोश कर दोनों बंदरों को पकडने में सफलता पायी. दोनों बंदरों को वन परिक्षेत्र कार्यालय वडाली में रखा गया है. इस कार्रवाई में रेस्क्यू टीम के प्रभारी वनपाल अमोल गावनेर, वनरक्षक फिरोज खान, वनकर्मचारी सतीष उमक, वैभव राउत, आशिफ पठान, आतिश सावला, मयुर हरिहर आदि का समावेश था.

Back to top button