कूलर का करंट लगने और बांध में डूबने से दो लोगों की मौत

अचलपुर और वरुड तहसील की घटना

अमरावती/दि.4- कूलर का करंट लगने और बांध में डूबने से दो लोगों की मृत्यु होने की घटना जिले के वरुड और अचलपुर तहसील में घटित हुई. मृतकों के नाम रामापुर बेलज ग्राम निवासी रामेश्वर माहुली साहू (72) और जामगांव निवासी दीपक मंगल धुर्वे (22) है.
रामेश्वर महावीर साहू नामक वृद्ध व्यक्ति की 2 जुलाई को सुबह 11 बजे के दौरान घर में कूलर का जोरदार करंट लगने से मृत्यु हो गई. शिकायतकर्ता बेटे को फोन पर इस घटना की जानकारी मिली और वह तत्काल घटनास्थल पहुंचा. सरमसपुरा पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.
वरुड तहसील में जामगांव में दोपहर 1 बजे के दौरान घटना घटित हुई. दीपक धुर्वे नामक युवक अपने दोस्त के साथ खडका के एक बांध पर खेकडे और मछलिया पकडने के लिए गया था. बांध के सामने टंकी पर खडे रहते अचानक उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में गिर गया. उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्तों ने जान की बाली लगाकर छलांग लगाई. लेकिन उनके प्रयास विफल साबित हुए. आखिरकार अमरावती से आये एसडीआरएफ के दल ने खोज अभियान चलाकर दीपक का शव बाहर निकाला बेनोडा पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button