मनोरोगी महिला की कुएं में गिरकर मौत
धारणी तहसील के बेरदाभुरू गांव की घटना

धारणी/दि.17- तहसील के गांव बेरदाभुरू में मानसिक दृष्टि से बीमार रहने वाली एक महिला की खेत के निजी कुएं में गिरकर डूबने से मृत्यु होने की घटना सामने आई है. मंगलवार 14 जुलाई की दोपहर को यह घटना घटी. जिससे परिसर में शोक व्याप्त है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमोती छोटेलाल जावरकर (40, बेरदाभुरू निवासी) यह महिला मानसिक दृष्टि से बीमार थी. मंगलवार की दोपहर वह गांव के नजदीकी खेत शिवार में स्थित एक किसान के निजी कुएं के समीप पहुंचने पर अपना संतुलन खोकर कुएं में गिर गई. पानी में डूबने से उनकी जगह पर ही मौत हो गई. इस घटना की जानकारी देर रात मिलने के बाद गांव में शोक की लहर छा गई.
इस घटना की जानकारी मिलते ही पीआई अवतारसिंह चौहान, पुलिस मनोज लढे व विशाल दलवी के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे और गांववासियों की मदद से महिला की लाश को कुएं से बाहर निकाला गया. पश्चात पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए धारणी उपजिला अस्पताल में भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद लाश रिश्तेदारों को सौंप दी गई है. धारणी पुलिस आगे की जांच कर रही है.
इस घटना में मृतक रमोती जावरकर अपने पीछे पति छोटेलाल जावरकर, पुत्र रोशन (19) साथ ही बेटियां रोशन (16) और लक्ष्मी (14) ऐसा भरापूरा परिवार शोकाकुल छोड गई है. उनके असमय निधन से जावरकर परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है. बेरदाभुरू गांव में शोक का माहौल है.





