विराट का एयर राइफल शूटिंग व एयर पिस्टल टीम में चयन
जन्मदिन पर खेल उपलब्धि को लेकर शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन

अमरावती /दि.1– ज्ञानमाता हाईस्कूल कैंप, अमरावती के विद्यार्थी विराट का एयर राइफल शूटिंग एवं एयर पिस्टल टीम में चयन होने पर उनका अभिनंदन किया गया. खेल क्षेत्र में मिली इस उपलब्धि के लिए विराट को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं भी दी गईं.
विराट ने अपनी खेल प्रतिभा और प्रतियोगिताओं में मिली सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के मुख्याध्यापक फादर आरोग्य सामी, क्रीड़ा शिक्षक शिवदत्त ढवळे सर एवं योहान गजभिये सर, क्रीड़ा प्रशिक्षक सागर चव्हाण सर तथा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और सौ. संगीता शिंदे मैडम के मार्गदर्शन को दिया. विराट की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं.





