पीडित परिवारों के साथ हम सभी
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया दुख

* डफरीन अस्पताल हादसा
अमरावती/दि.26 – डफरीन अर्थात जिला स्त्री अस्पताल में सोमवार तडके हुए भीषण वेंटिलेटर विस्फोट हादसे में तीन नवजात की मृत्यु पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गहरा दुख व्यक्त किया है. कहा है कि, सभी पीडित परिवारों के साथ दुख की इस घडी में हम सभी साथ है. इस दुर्घटना में 3 शिशुओं की मृत्यु हो गई. 6 अन्य नवजात जख्मी हुए हैं.
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, दुर्भाग्यजनक घटना हम सभी को झकझोर देती है. ऐसे में किसी प्रकार का जश्न उचित नहीं होता. भाजपा अमरावती ने दहीहांडी स्पर्धा रद्द की है. दहीहांडी रद्द कर पीडित परिवारों को सहायता करने का निर्णय संवेदनशील है. पालकमंत्री बावनकुले ने कहा कि, अमरावती बीजेपी के इस निर्णय से वे समाधानी है. दुर्भाग्यजनक घटना के सभी पीडित और उनके परिवारों के साथ भाजपा खडी है.





