कौन बनेगा अध्यक्ष, दिलीपभाई या निलेशभाई?
28 को गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के चुनाव हेतू मतदान

* चुनाव में कडी प्रतिस्पर्धा, अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार
* त्रिकोणीय मुकाबले में दो की दावेदारी मजबुत
* समर्पण पैनल व प्रोग्रेसिव पैनल ने अपने 14-14 प्रत्याशी मैदान में उतारे
* अध्यक्ष पद हेतू 1 व सदस्य पद हेतू 3 निर्दलियों ने भी पेश की दावेदारी
अमरावती/दि.23- मणीबाई गुजराती हायस्कूल व इंदिराबेन कापडिया ज्युनिअर कालेज जैसी नामांकित शिक्षा संस्थाओं का संचालन करनेवाली दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के आगामी त्रैवार्षिक कार्यकाल हेतू अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा 12 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करने हेतू संस्था में निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है और आगामी 28 जुन को संस्था में मतदान कराया जाना है. इसके चलते गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के मतदाता सदस्यों सहित गुजराती समाज में इस चुनाव को लेकर अच्छीखासी उत्सुकता देखी जा रही है. बता दे वर्ष 2026-29 के कार्यकाल हेतू अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा 12 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करने के लिए 28 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जबकि उसी दिन दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू करते हुए वोटो की गिनती के बाद चुनावी नतीजे घोषित किए जाएगे.
बता दे कि, गुजरावती एज्युकेशन सोसायटी के चुनाव हेतू दो अलग-अलग पैनल एक दूसरे के सामने है. इसके तहत सर्मपण पैनल एवं प्रोग्रेसिव पैनल ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद सहित 12 कार्यकारिणी सदस्य पद हेतू अपने 14-14 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है. जब कि, अध्यक्ष पद हेतू 1 तथा कार्यकारिणी सदस्य पदों हेतू 3 निर्दलीय दावेदारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है. जिसके चलते गुजराती एज्युकेशन सोसायटी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबलेवाली स्थिति है. जिसमें से मुख्य मुकाबला सर्मपण पैनल के प्रत्याशी दिलीप मंगलजीभाई पोपट एवं प्रोग्रेसिव पैनल के प्रत्याशी सी.ए.डॉ. निलेशभाई लाठिया के बीच दिखाई दे रहा है. वही अध्यक्ष पद हेतू निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.धिरेंद्र आडतिया भी मैदान में है. वही उपाध्यक्ष पद के लिए सर्मपण पैनल की ओर से डॉ. नितिन कांतीलाल सेठ और प्रोगेसिव पैनल की ओर से एड. संजय शांतिलाल सांगाणी के बीच सीधा मुकाबला होगा।
इसके अलावा संस्था के चुनाव में कार्यवाहक समिति के व्दारा सदस्य पदों हेतू सर्मपण पैनल की ओर से अमृतलाल पटेल, एड. धरमेश सागलानी, दिनेश सेठिया, हर्षद उपाध्याय, किरण आडतिया, किशोर कारिया, मिलन गांधी, राजेश संतोशिया, सीए. राजेश पटेल, रश्मीकांत उर्फ पप्पु गगलानी, सीमेश श्रॉफ तथा प्रोगे्रसिव पैनल की और से अजय मांडवीया, भरत मेहता, भरतकुमार भयानी, चेतनकुमार लाठिया, दिपक ठक्कर, जयेश जसापारा, जितेंद्र दोशी, मनोज गगलानी (शाह), अॅड. निलेश शाह, तुषार श्रॉफ व योगेंद्र देसाई मैदान में है. जबकि सदस्य पदों के लिए दिलीप वजीर, धर्मेश गगलानी व पीयुष मेहता बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. इस तरह से सोसायटी की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
दि गुजराती एज्युकेशन सोसायटी में चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी एड. हितेंद्र धाबलिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके सहयोग के लिए खुशाल पटेल, राजेंद्र मालविया, राजू पारेख, रमेश कामदार और जीतेंद्र आनंदपारा को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। गुजराती समाज की प्रमुख शैक्षणिक संस्था मानी जाने वाली इस सोसायटी के चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के साथ कार्यकारिणी के लिए भी कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते सभी प्रत्याशियों व्दारा मतदाताओं के घर-घर जाकर अपना चुनाव प्रचार किया जा रहा है. बता दे कि, संस्था की मतदाता सुची में कुल 603 मतदाता के नामों का समावेश है. जिनके व्दारा आगामी 3 वर्षो के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा.





