बुध्द पूर्णिमा के अवसर पर वन्य प्राणियों की गणना

मेलघाट/ दि.1– बुध्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज मेलघाट के जंगलों में वन्य प्राणियों की विशेष जनगणना का आयोजन किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर वन विभाग पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है. वहीं वन प्रेमियों और पर्यटकों के बीच उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.
जनगणना के तहत जंगलों में मौजूद विभिन्न वन्य जीवों की संख्या,उनकी गतिविधियों और प्राकृतिक आवास का अध्ययन किया जाएगा. इस कार्य में वन अधिकारियों के साथ- साथ प्रशिक्षित कर्मचारी और स्थानीय मार्गदर्शक भी शामिल है.
बुध्द पूर्णिमा के कारण इस आयोजन को विशेष महत्व मिला है. क्योंकि इस दिन बडी संख्या में प्रकृति प्रेमी जंगल का रूख करते है. शांत वातावरण, हरियाली और वन्य जीवों की झलक पाने के लिए पर्यटक दूर- दूर से यहां पहुंच रहे है.
वन विभाग द्बारा पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस जनगणना से वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी और भविष्य की योजनाओं को दिशा देने में मदद मिलेगी. मेलघाट का यह आयोजन न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. बल्कि प्रकृति और वन्य जीवन के प्रति लोगों में जागरूकता बढाने का भी एक बडा माध्यम बन रहा है.





