नियंत्रण छूटने से ट्रक पलटा, चालक की मौत

कारंजा/दि.1 – नागपुर-छत्रपति संभाजीनगर महामार्ग पर शेवती फाटा के पास तेज रफ्तार ट्रक का नियंत्रण छूटने से हुई दुर्घटना में चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक चालक का नाम सुनील विष्णु पवार है.
जानकारी के मुताबिक बुधवार 29 अप्रैल को घटित इस दुर्घटना के कारण महामार्ग का यातायात ठप हो गया था. नागपुर-छत्रपति संभाजी नगर महामार्ग से जालना से कारंजा की तरफ ट्रक जा रहा था. चालक का वाहन से नियंत्रण छूटने से ट्रक सडक किनारे जाकर पलटी हो गया. इस दुर्घटना में चालक ट्रक के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.





