प्रलोभन देकर महिला से ऑनलाइन 1.9 लाख रुपए की ठगी
धारणी थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.3 – चिखलदरा तहसील के तारुबांधा में रहने वाली 28 वर्षीय महिला को खाते में दो लाख रुपए जमा होने और बदले में 2 हजार रुपए टैक्स अदा करने का प्रलोभन देकर साइबर अपराधी ने ऑनलाइन 1 लाख 9 हजार रुपए की ठगी की रहने का मामला प्रकाश में आया है. धारणी पुलिस ने सलमान और आकाश वर्मा नामक जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक तारुबांधा में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने धारणी थाने में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, उसे 7588340582 क्रमांक के मोबाइल से सलमान और आकाश वर्मा नामक संदिग्धों ने फोन कर बताया कि, उसके अकाउंट में दो लाख रुपए सहायता के लिए भेजे है. बदले में उन्हें दो हजार रुपए टैक्स अदा करना है. पश्चात मोबाइल पर अलग-अलग तारीख को स्कैनर भेजकर पैसे भेजने प्रवृत्त किया. शिकायतकर्ता महिला ने जालसाजों की बातों में आकर 1 लाख 9 हजार रुपए भेज दिये. पश्चात जालसाजों ने फोन कर महिला को पैसे भेजने की धमकी दी. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही संबंधित महिला ने धारणी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने ठगी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाुंच शुरु की है.





