अकोला जीएमसी में 50 सीटें बढाने पर लगा ब्रेक

दो महीने पहले भेजे स्मरण प्रस्ताव पर भी चुप्पी

एमसीआई की खामोशी, अगले साल तक टल सकता है फैसला
प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में
अकोला /दि.3- यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में एमबीबीएस की प्रवेश क्षमता 200 से बढाकर 250 करने का प्रस्ताव मंजूरी के इंतजार में अटक गया है. महाविद्यालय प्रशासन की ओर से 6 महीने पहले 50 अतिरिक्त सीटों का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जाने के बाद भी अब तक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. इतना ही नहीं सूत्रों के अनुसार दो महीने पहले जीएमसी प्रशासन ने प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लेने के लिए स्मरण पत्र भेजा था, लेकिन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम से भेजे गये इस प्रस्ताव पर अब तक कोई जवाब नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है.
एक ओर अकोला जीएमसी में एमबीबीएस की 50 सीटें बढाकर अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश देने की तैयारी है, वहीं दूसरी और महाविद्यालय में पहले से ही अध्यापकों की कमी बनी हुई है. रिक्त पदों के कारण मौजूदा विद्यार्थियों की पढाई प्रभावित होने की स्थिति है. ऐसे में बिना आवश्यक संख्या में प्राध्यापकों और अध्यापकों की नियुक्ति किए 50 अतिरिक्त विद्यार्थियों का शैक्षणिक भार बढाने पर सवाल खडे हो रहे हैं.

Back to top button