पुसद में लू से महिला की मौत

पुसद /दि.25- यवतमाल जिले के पुसद तहसील में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी है. इससे नागरिक परेशान हो गये है. उष्णता की लहर में महिला की मृत्यु होने की घटना शनिवार 23 मई को पुसद शहर के हनुमान वार्ड में घटित हुई. मृतक महिला का नाम अन्नपूर्णा माधवराव मुले (85) है.
शनिवार को दोपहर 3 बजे अन्नपूर्णा मुले कूलर में पानी डालने के लिए कुछ समय तक धुप में थी. दोपहर 4 बजे उन्हें बेचैनी होने से अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उपचार के पूर्व उनकी मृत्यु हो गई थी. लू से उनकी मृत्यु होने का संदेह है. लू के कारण नागरिकों को उलटी, जुलाब, तेज बुखार, चक्कर आना, रक्तदाब बढना और खून में शक्कर का स्तर कम होना आदि लक्षण दिखाई दे रहे हैं. कुछ मरीजों में हार्ट की शिकायतें बढने की भी शिकायत रहने की जानकारी है. डॉ. राजेंद्र राजू ने भी दिन में कम से कम 5 से 6 लीटर पानी पीने की सलाह डॉ. तुषार देशपांडे ने दी है.

Back to top button