योग दिवस पर महिला विंग का अनूठा एक्वा योग
स्विमिंग में योगासन, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का किया अभ्यास

अमरावती /दि.26- विश्व योग दिवस के अवसर पर महिला विंग द्बारा रिफॉर्म क्लब के स्विमिंग पुल में एक विशेष एक्वा योग सत्र का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया. सुप्रसिध्द एक्वा योग प्रशिक्षिका कुमुद महेंद्रा के मार्गदर्शन में महिलाओं ने जल में योगासन, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वास्थ्य स्फूर्ति एवं मानसिक शांति का अनुभव प्राप्त किया.
कुुमुद ने एक्वा योग के लाभ बताते हुए कहा कि यह शरीर की लचक बढाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने तथा जोडो पर पडने वाले दबाव को कम करने में अत्यंत लाभकारी है.
इस अवसर पर राधिका अग्रवाल, निक्की अरोडा, सीमा राठी, चेतना सेठ, रीता गगलानी, अलका गट्टानी, संगीता मुंद्रा, डॉ. ज्योति बूब, डॉ. संगीता अग्रवाल, नीता गगलानी, आरती सोमानी, नीता काकड, डॉ. अर्चना कसाटा, डू. स्नेहा राठी, सरिता हेडा, मंजू लढ्ढा, माधुरी देशमुख, मंजूश्री लढ्ढा, रजनी हेडा, सरिता जैन, सरोज मुंद्रा, सुनीता जैन, सरोज मालपानी, मीरा मोहता सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. सभी प्रतिभागियों ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इस योग के प्रचार प्रसार की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया.
महिला विंग की अध्यक्ष ने कहा योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है. कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षिका एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. योग से निरोग, जल में योग का अनोखा संयोग-यही संदेश इस आयोजन की विशेष पहचान बना है.





