जिला स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में इस्लामी अखाड़े के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

15 पदक जीतकर अमरावती में बढ़ाया अखाड़े का गौरव

* 14 और 17 वर्ष आयु वर्ग के पहलवानों ने दिखाया दमखम
अमरावती/दि.21– जिला क्रीड़ा संकुल में 14 सितंबर 2026 को आयोजित जिलास्तरीय शालेय कुश्ती स्पर्धा में पैराडाइज कॉलोनी स्थित इस्लामी अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए. पहलवानों की इस सफलता से अखाड़े में उत्साह का माहौल है.
स्पर्धा के 14 वर्ष आयु वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबलों में 48 किलो वजन गट में गुफरान पहलवान, 52 किलो में जाहिद पहलवान तथा 75 किलो में रोहन पहलवान ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की. इसी तरह 17 वर्ष आयु वर्ग के फ्री स्टाइल में 45 किलो वजन गट में उजैर पहलवान, 60 किलो में उजैर पठान पहलवान, 65 किलो में जोएब खान पहलवान, 71 किलो में उमर पहलवान, 80 किलो में अल हसनैन पठान पहलवान तथा 90 किलो में साद खान पठान पहलवान ने विजयी प्रदर्शन किया. वहीं ग्रीको-रोमन शैली में 51 किलो वजन गट में मोहम्मद याहिया पहलवान, 60 किलो में अबान खान पहलवान और वंश शिंदे पहलवान, जबकि 65 किलो में अफजान खान पहलवान ने जीत हासिल कर अखाड़े का नाम रोशन किया. इस्लामी अखाड़े में प्रतिदिन करीब 40 से 50 पहलवान नियमित रूप से कुश्ती का अभ्यास करते हैं. अखाड़े के अध्यक्ष सैयद शोएब पहलवान, कोच मनोज तायडे तथा पूर्व नगरसेवक सलीम बेग के मार्गदर्शन में पहलवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन को उनकी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया.
पहलवानों की इस उपलब्धि पर आश्रयदाता विलास भाऊ इंगोले, हाजी हमीद (रोशन धर्मकाटा), एजाज खाँ पठान, हाजी एजाजभाई मच्छीवाले, हाजी सलीम टिंबर मर्चेंट, नूरा बिजली पहलवान, सत्तार पहलवान, सलीम ट्रांसपोर्टवाले, प्रा. अभिजीत सके, गोलू पहलवान (अमरावती जिला केसरी), पूर्व नगरसेवक दिगंबर मानकर, अनिस पहलवान, जाकिर भाई पठान, कलीम पहलवान, मोहम्मद सलीम जावेद, गनी भाई बॉडीबिल्डर सहित शहर के कुश्ती प्रेमियों ने विजेता पहलवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Back to top button