‘ऑपरेशन अमानत’ में आरपीएफ ने यात्री का 47 हजार का लैपटॉप व बैग लौटाया
अकोला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर छूटा था बैग

अकोला /दि.21- मध्य रेल के भुसावल मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल अकोला ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए यात्री का प्लेटफॉर्म पर छूटा लैपटॉप बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सही-सलामत यात्री के सुपुर्द कर दिया. बैग में करीब 47 हजार रुपए मूल्य का लैपटॉप और अन्य सामान था.
जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर को रेल मदद पोर्टल और मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से ठझऋ थाना अकोला को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक यात्री का लैपटॉप बैग छूट गया है. सूचना मिलते ही आरपीएफ निरीक्षक एल.आर. यादव के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक प्रशांत गवई तत्काल प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचे. तलाशी के दौरान प्लेटफॉर्म की एक बेंच पर हरे रंग का लैपटॉप बैग लावारिस अवस्था में मिला. आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया. इसके बाद ठझऋ टीम बैग को सुरक्षा की दृष्टि से अकोला आरपीएफ थाने लेकर आई.
* वीडियो कॉल से हुई बैग की पहचान
आरपीएफ अधिकारियों ने शिकायतकर्ता यात्री से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया और उसे बैग की पहचान कराई. नियमानुसार बैग की जांच करने पर उसमें डेल कंपनी का लैपटॉप, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए, तथा करीब 2 हजार रुपए कीमत का हरे रंग का लैपटॉप ट्रॉली बैग मिला. दोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 47 हजार रुपए बताई गई. बैग के मालिक गणेश दिनेश गायकवाड़ (22), निवासी नायगांव, तहसील नंदुरा, जिला बुलढाणा सामान लेने के लिए अकोला आरपीएफ थाने पहुंचे.
* सत्यापन के बाद यात्री को सौंपा सामान
आरपीएफ अधिकारियों ने आवश्यक सत्यापन और पूछताछ की. इसके बाद दो स्वतंत्र पंचों की मौजूदगी में लैपटॉप समेत पूरा सामान सही-सलामत यात्री गणेश गायकवाड़ को सौंप दिया गया. अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर गायकवाड़ ने ठझऋ अकोला की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता और ईमानदारी की सराहना करते हुए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. ठझऋ की इस कार्रवाई से ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत यात्रियों के छूटे हुए सामान को सुरक्षित वापस पहुंचाने की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई.




