शिवधारा आश्रम में भावना और उत्साह से किया गया योग

अमरावती/दि.23– भारत केवल कल्पना करने वाला देश नहीं, यह तो युगों युगों से विश्व का मार्गदर्शक बनता आया है, विश्व शांति, विश्व प्रगति एवं विश्व स्वास्थ्य हित में कई कार्य कर्ता आया है. इस दिशा में गत 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर पूरे भारत भर में वर्तमान सरकार के नियम अनुसार योग किया गया. परंतु यह केवल भारत तक सीमित नहीं था, लगभग पूरे विश्व में मनाया गया.
इस अवसर पर शिवधारा मिशन फाउंडेशन द्वारा पूज्य शिवधारा आश्रम सिंधु नगर अमरावती में भी योग, प्राणायाम, आसन आदि करके विश्व योग दिवस मनाया गया. यह कार्य 1008 सतगुरु स्वामी शिवभजन जी महाराज की अनुकंपा एवं परम पूज्य संत श्री डॉ संतोष देव जी की सानिध्य व मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. शिवधारा महिला मंडल ने मिलकर खूब स्वास्थ्य लाभ उठाया. इस अवसर पर महाराज श्री ने कहा कि, योग केवल शारिरक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, यह तो मानसिक शांति, मानसिक उत्थान,विचारों की दिशा को भी ठीक करने वाला है. विचार अगर संतुलित होंगे, तो हमारी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी और देश का भी विकास होगा और विश्व शांति में यह बड़ा योगदान होगा.

Back to top button