बोहरा समाज का योमे आशूरा शुरु कल से

10 दिनों तक समाजबंधु मस्जिदों में वाज में होंगे शामिल

अमरावती/दि.15– सोमवार 15 जून से दाउदी बोहरा समाज नए हिजरी वर्ष 1448 का स्वागत पारंपारिक उल्लास के साथ करेगा. नववर्ष के पहले दिन जिले के समाजजन एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे, घरों मेें फल, ड्रायफू्रट व मिठाईयां के आकर्षक थाल सजाएंगे. परिवारों में खुशियों का माहौल रहेगा. हालांकि इस उत्सव के अगले ही दिन मंगलवार, 16 जून से पूरा समाज इमाम हुसैन की याद में गम और इबादत के माहौल में प्रवेश कर जाएगा.
उल्लेखनीय है कि, मोहर्रम की दूसरी तारीख से लेकर योमे आशूरा यानि दसवीं तारीख तक समाजजन मस्जिदों में वाअज (धार्मिक प्रवचन), गम-ए-हुसैन की मजलिस व पांच वक्त की नमाज में शामिल होकर इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करेंगे. विदित हो कि, अमरावती के इतवारा और वलगांव रोड पर बोहरा समाज के व्यापारियों की 50-60 दुकानें हैं. योमे आशूरा के दौरान 10 दिनों तक ये दुकानें बंद रहेंगी. बोहरा समाजे के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला का स्पष्ट फरमान है कि मोहर्रम की दुसरी से दसवीं तारीख तक सभी समाजजन समय से पहले मस्जिद पहुंचकर वाअज में शामिल हो, शाम की मजलिस में उपस्थित रहें व पांचों वक्त की नमाज के लोगों ने अपने दैनिक कार्यों व व्यवसायों को पूरी तरह स्थगित रखने का निर्णय है. ताकि इबादत और गम-ए-हुसैन में किसी प्रकार की बाधा न आए. अशूरा के दौरान फोन कॉल व संदेशों से व्यवधान न हो, इसलिए समाजजन अपने परिचितों को पहले ही सूचित कर चुके हैं.
समाज की संस्थाओं ने स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की नौ दिनों की अनुपस्थिति के लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों को आवेदन भेज दिए हैं. अभिभावकों का मानना है कि, इन दिनों बच्चों की धार्मिक सहभागिता और आध्यात्मिक शिक्षा अधिक महत्वपूर्ण होती है, इसलिए वे भी अशूरा की सभी गतिविधियों में शामिल रहेंगे. समाज के लोगों का मानना है कि, हुसैन का गम हर वर्ष आस्था के नए द्वार खोलता है. मोहर्रम की दूसरी से दसवीं तारीख तक पूरा वातावरण या हुसैन कीी सदाओं से गूंजता रहता है. श्रद्धालु इमाम हुसैन की तीन दिन की भूख-प्यास और उनकी महान कुर्बानी को याद कर भावुक हो उठते हैं. यही कारण है कि, हिजरी नववर्ष की खुशियों के तुरंत बाद पूरा बोहरा समाज नौ दिनों तक इबादत, अनुशासन, त्याग और गम-ए-हुसैन में पूरी तरह समर्पित नजर आता है. बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला इन दिनों लंदन में है. इसलिए दाउदी बोहरा समुदाय का वार्षिक आशूरा मुबारक (इमाम हुसैन की शहादत की याद में आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम) लंदन में आयोजित होगा. जहां पूरी दुनिया से हजारों-लाखों समाजबंधु जुटेंगे.

* 9 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी और बंद रहेंगे प्रतिष्ठान
इस वर्ष 16 जून से 24 जून तक अशरा मुबारक के दौरान बोहरा समाज के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखेंगे. सिर्फ ऑफलाइन ही नहीं, बल्कि ऑफलाइन कारोबार भी इन नौ दिनों तक संचालित नहीं किया जाएगा. इस संबंध में व्यापारियों ने पहले से ही ग्राहकों और व्यावसायिक सहयोगियों को इसकी सूचना देना शुरु कर दिया है. इसके साथ ही बोहरा समाज की स्कूलों में भी इन दिनों छूट्टियां रहेंगी.

Back to top button