सडक दुर्घटना में युवक घायल

अमरावती /दि.4- फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के अमरावती विद्यापीठ प्रवेश द्वारा के सामने एक सडक दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ऋशान आनंद इंगले (19) नामक युवक मंगलवार 2 जून की शाम 7 बजे के दौरान अपनी इलेक्ट्रीकल मोपेड से विद्यापीठ गेट के सामने से गुजर रहा था, तब तेज गति से आ रही कार के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऋशान इंगले गंभीर रुप से घायल हो गया. साथ ही उसकी मोपेड भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद जख्मी ने संबंधित कार चालक के खिलाफ फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.