रहाटगांव उडानपुल पर बाइक स्लीप होने से युवक की मौत

आईआरबी की लापरवाही से हुआ हादसा

अमरावती /दि.11 – नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र में आने वाले रहाटगांव के पास बने नये उडानपुल पर सोमवार को दोपहर 2 बजे के दौरान हुई सडक दुर्घटना में एक 30 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई. सडक पर बिखरी पडी रेती के कारण दुपहिया स्लीप होने से यह हादसा हुआ. हादसे में मृत युवक का नाम नांदगांव पेठ निवासी नंदकिशोर महादेवराव बानासुरे है.
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक नंदकिशोर बानापुरे सोमवार को दोपहर 2 बजे के दौरान किसी काम के सिलसिले में अपनी मोटर साइकिल से अमरावती की ओर आ रहा था. वह रहाटगांव के नये उडानपुल से गुजर रहा था, तब सडक पर बिखरी पडी रेत के कारण उसकी दुपहिया स्लीप हो गई और नंदकिशोर की दुपहिया सुरक्षा दीवार से टकराई. इस हादसे में नंदकिशोर गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर इकठ्ठा हुए नागरिकों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. हादसे के बाद संतप्त नागरिकों ने आईआरबी कंपनी की लापरवाह कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया. नागरिकों का आरोप है कि, उडानपुल पर भारी मात्रा में रेत बिक्री हुई थी, इसी कारण यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही नांदगांव पेठ पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया. मामले की जांच नांदगांव पेठ पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button