विधान परिषद चुनाव में प्रवीण पोटे को युवा स्वाभिमान पार्टी का समर्थन

विधायक रवि राणा के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे प्रवीण पोटे

 सांसद डॉ. अनिल बोंडे के साथ किया गया गर्मजोशी से स्वागत
अमरावती/दि.12– भाजपा के विधान परिषद उम्मीदवार प्रवीण पोटे और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने युवा स्वाभिमान पार्टी के शंकर नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सदिच्छा भेंट दी. इस अवसर पर युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा ने दोनों नेताओं का शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.
बैठक में विधायक रवि राणा ने मुख्यमंत्री एवं पालकमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए विधान परिषद चुनाव में प्रवीण पोटे को पूरा समर्थन देने का भरोसा जताया. युवा स्वाभिमान पार्टी ने भी उन्हें पूर्ण ताकत से समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया. इस अवसर पर प्रवीण पोटे ने युवा स्वाभिमान पार्टी के जनसंपर्क और विकासोन्मुख कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्यों को उल्लेखनीय बताया. वहीं डॉ. अनिल बोंडे ने अमरावती जिले के विकास के लिए राजनीतिक मतभेद भुलाकर जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जयंतराव वानखडे, उपमहापौर सचिन भेंडे, नाना आमले, एड. प्रीति रेवणे, प्रशांत वानखडे, महेश मुलचंदानी, नंदा सावदे, डॉ. मधुरा कहाले, प्रियंका पाटने, अर्चना पांडे, योगेश विजकर सहित युवा स्वाभिमान पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Back to top button