जिप सीईओ सत्यम गांधी ने किया दर्यापुर तहसिल का दौरा
विविध विकास कामों का किया मुआयना

दर्यापुर/दि.18- जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी ने मंगलवार 16 जुन की शाम दर्यापुर तहसिल का दौरा कर विविध विकास कामों का मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,ग्रामपंचायत ,पंचायत समिति तथा विविध विभागों की योेजनाओं की सविस्तार समीक्षा की.
सीईओ गांधी ने अपने दौरे की शुरूवात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र येवदा में भेट देकर की. इस अवसर पर उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्वच्छता देखकर नाराजगी व्यक्त की और कर्मचारियों व अधिकारियों को आडे हाथों लिया.आगामी दौरे में यह स्थिति नहीं दिखायी देनी चाहिए ऐसे निर्देष तहसील वैद्यकीय अधिकारी व वैद्यकीय अधिक्षक को दिए. इस समय कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच की गई. संभावित मानसून की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए औषधियां उपलब्ध कराने के भी निर्देष दिए गए.
अस्पताल में उपलब्ध बेडशीट, पीलो,बैल्केट की प्रत्यक्ष जांच कर उनकी स्वच्छता को लेकर सकारात्मक व्यवस्था रखने के लिए कहा. इसी के साथ उन्होंने ऑपरेशन थिएटर , प्रसाधन गृह व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जांच कर आवश्यक सुधारणा किए जाने की सुचना दी. और उसके पश्चात पंचायत समिति में आयोजित समीक्षा बैठक में विविध कामों की विस्तृत समीक्षा की. और प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रलंबित घर तत्काल पुरे करने , चरण एक व चरण दो में घरकूल पूर्ण करने , एफटीओ एक सप्ताह में पूर्ण करने तथा लाभार्थियों की किस्ते किसी भी परिस्थिति में प्रलंबित न रहे ऐसी स्पष्ट सुचना दी. तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार हमी योजना की समीक्षा करते हुए घरकूलों के मस्टर त्वरीत निकालने , सभी पंचनामे पाच दिनों के भीतर पुरा करने, आधार सिडींग के लिए विशेष शिविर लेकर 15 दिनों के भीतर काम पूर्ण करने व कोई भी बील प्रलंबित न रखे ऐसे निर्देष दिए.





