जलापूर्ति अनवरत रहेगी
आज से होनेवाली हडताल टली

* 7 करोड का भुगतान दो दिनों में
अमरावती/दि.10 – शहर की जलापूर्ति ठप करनेवाली मजीप्रा कर्मचारियों की हडताल आज टल गई. मजीप्रा ने लगभग 160 कर्मचारियों के 7.5 करोड के बकाया भुगतान को आगामी सोमवार तक क्लियर करने का भरोसा दिलाया जिसके बाद आज से होनेवाली हडताल स्थगित की गई. फलस्वरूप अमरावती- बडनेरा की पेयजल की आपूर्ति अबाधित रही.
मजीप्रा अधिकारियों ने अमरावती मंडल को बताया कि 25-30 संस्थाएं हैं. जो मजीप्रा में सेवाएं दे रही हैं. उनके कुछ महिनों के बिल बकाया हो गए थे. वह बकाया उच्चाधिकारियों से चर्चा पश्चात अगले 2-3 दिनों में भुगतान करने केे आश्वासन पर कर्मचारी हडताल पीछे लेने राजी हो गए. कर्मचारियों ने दिवाली जैसे त्यौहार का भी ध्यान रखा और अमरावती- बडनेरा की जलापूर्ति जारी रखने का सर्वहित निर्णय किया.