नवसारी फाटे पर गाडगेनगर पुलिस ने की कार्रवाई नाकाबंदी में लगी वाहनों की कतारे

जनता कफ्र्यू में घूमने निकले दर्जनों वाहन चालकों के कटे चालान

प्रतिनिधि/दि.१८

अमरावती-जनता कफ्र्यू के दौरान घरों से बाहर निकलने का मनाई हुकुम रहने के बावजूद भी कई लोग अपने चार पहिया वाहन लेकर सडकों पर घुमने निकले. ऐसे अनेक वाहन चालकोें के खिलाफ गाडगेनगर थाना पुलिस द्वारा नवसारी टी-पॉइंट के निकट दंडात्मक कारवाई की गयी. बता दें कि, जनता कफ्र्यू के मद्देनजर गाडगे नगर थाना पुलिस द्वारा नवसारी टी-पाइंट पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियोें की फ्निस पाइंट ड्यूटी लगायी गयी थी. इस समय यहां पर कई चार पहिया वाहनों को रूकवाकर ऐसे वाहनों में सवार लोगों से उनके बाहर निकलने की वजह को लेकर पूछताछ की गई और दर्जनों वाहनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई. इस समय यहां पर नाकाबंदी के दौरान दर्जनों वाहनों की कतारें लग गयी थी.

Back to top button