कुएं में मिली महिला की लाश

शिरजगांव कसबा पुलिस थाना क्षेत्र के पोटेवाडी गवारीपुरा की घटना

परतवाडा/ दि.13 – अचलपुर तहसील के समीप शिरजगांव पुलिस थाना क्षेत्र के पोटेवाडी गवारीपुरा के एक कुएं में एक महिला की लाश दिखाई दी. खबर मिलते ही पुलिस का दल मौेके पर पहुंचा. स्थानीकों की सहायता से महिला की लाश कुएं से बाहर निकाली गई. उस महिला की शिनाख्त साक्षी संजय नेवारे के रुप में की गई. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए रवाना की.
मिली जानकारी के अनुसार साक्षी नेवारे पिछले चार दिनों से घर से लापता थी. उसके लापता होने की शिकायत शिरजगांव पुलिस थाने में दी गई थी. साक्षी ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई, इस बारे में गांव में अलग-अलग चर्चाएं जारी हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले का पर्दाफाश होगा. फिलहाल मर्ग दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरु है, ऐसी जानकारी शिरजगांव के थानेदार गिते ने दी.

Back to top button