राष्ट्र पुरुषों का अपमान करने वालों पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मामला

राजू नन्नावरे ने की मांग

अमरावती/दि.14 – इन दिनों कोई भी एैरा-गहरा व रास्ता चलता व्यक्ति राष्ट्र पुरुषों का अपमान करने वाला बयान देता है. जिसकी मानों देश में प्रतिस्पर्धा शुरु है. परंतु इससे देश की अस्मिता को ठेस पहुंचती है और उन महापुरुषों के प्रति आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत होती है. अत: महापुरुषों का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. इस आशय की मांग सामाजिक कार्यकर्ता राजू नन्नावरे द्बारा उठाई गई है.
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजू नन्नावरे ने कहा कि, अभी विगत दिनों ही भाजपा के जिम्मेदारी मंत्री रहने वाले चंद्रकांत पाटील ने महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर तथा कर्मवीर भाउराव पाटील को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया. जिसके लिए चंद्रकांत पाटील ने महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए. साथ ही ऐसे बयान देने वाले लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जानी चाहिए.

Back to top button