लोणार झील परिसर होगा डेवलप
42 करोड का प्लान स्वीकृत

अमरावती/दि.20 – राज्य सरकार ने बुलढाणा जिले की विश्वविख्यात लोणार झील के परिसर को उन्नत करने का निर्णय किया है. झील के संरक्षण के साथ ही वहां विकास कार्यो को बढावा देने 42 करोड 79 लाख के खर्च की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है.
इससे पूर्व लोणार झील के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु 369 करोड का विकास प्रारुप मान्य किया गया था. इस योजना को संशोधित किया गया. अब कुल 434 करोड के प्रकल्प को प्रशासकीय मान्यता दी गई है. विभिन्न चरणों में फंड आवंटित होगा. पहले चरण में 133 करोड जारी होंगे. लोणार झील विश्व प्रसिद्ध है. हजारों लोग यहां आते हैं. बुलढाणा जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रुप में इसे विकसित करने के निर्देश नागपुर खंडपीठ ने भी राज्य शासन को समय-समय पर दिए हैं. ऐसे में लोणार झील के उक्त विकास प्रारुप की मंजूरी से एक बडा कदम आगे हुआ है. शीघ्र कार्यारंभ होने की आशा लोणार वासियों ने व्यक्त की है. हाईकोर्ट ने लोणार परिसर को विश्व के नक्शे पर प्रमुखता से रहनेवाले पर्यटन केंद्र के रुप में देखने की आशा व्यक्त की थी. हाईकोर्ट के निर्देश पर ही कुछ माह पहले लोणार झील क्षेत्र का अतिक्रमण भी तोडा गया. सैकडों अवैध कब्जे हटाए गए थे.





