46 लोगों की करायी गई आरटीपीसीआर जांच

भाजीबाजार चौक में बेवजह घूमनेवालों पर कार्रवाई

अमरावती/दि.5 – शहर में कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए मनपा आयुक्त के आदेश पर बेवजह घर से बाहर निकलनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू किया गया है. आज स्वच्छता वैद्यकीय अधिकारी व सहायक आयुक्त जोन नंबर-५ के मार्गदर्शन में बेवजह शहर में घूमनेवाले नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान भाजीबाजार चौक में मोबाईल वैन की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ४६ नागरिकों की आरटीपीसीआर जांच की गई. इस समय सहायक आयुक्त भाग्यश्री बोरेकर, सहायक आयुक्त प्राची कचरे, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक विकी जेधे, स्वास्थ्य निरीक्षक सी.आर. पछेल, ए.एम. सैय्यद, जीवन राठोड, मनीष नकवाल, मोहित जाधव, आवेश शेख, प्रसाद कुलकर्णी, धर्मेंद डिके मौजूद थे.

Back to top button