अंजनगांव बारी के जुआ अड्डे पर छापा

चार आरोपी गिरफ्तार, विशेष पुलिस दल की कार्रवाई

अमरावती/ दि.13- बडनेरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंजनगांव बारी में जुआ अड्डा शुरु रहने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुुलिस आयुक्त के विशेष पुलिस दल ने छापा मारकर 4 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से नगद 7 हजार 480 रुपए समेत जुए की सामग्री बरामद की है.
राजू शंकर सेवतकर (65), अमोल रामचंद्र खाडे (25), वसंता सुखदेव बनसोड (45), संजय शंकरराव खडसे (43, सभी अंजनगांव बारी) यह जुआ खेलते समय पकडे गए आरोपियों का नाम है. विशेष पुलिस दल के सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश इंगले, सूरज चव्हाण, राजीक रायलीवाले, निखिल गेडाम, सुभाष पाटील, जहीर शेख, रणजित गावंडे, रोशन वर्‍हाडे की टीम को मिली गुप्त सूचना में पता चला कि, बडनेरा पुलिस थान क्षेत्र के अंजनगांव बारी में जुआ अड्डा शुरु है. तब पुलिस ने छापा मारकर पकडे गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बडनेरा पुलिस के हवाले किया.

Back to top button