अंबाडा कंडारी के वार्ड क्रं. 1 में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं

ग्राप सचिव से राजू वानखडे व रामेश्वर इंगले की मांग

अचलपुर/ दि.3 – तहसील अंतर्गत आनेवाले अंबाडा कंडारी ग्राप के वार्ड नं. 1 में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की जाए ऐसी मांग राजू वानखडे तथा रामेश्वर इंगले ने ग्राप सचिव से की. उन्होंने इस आशय का निवेदन ग्राम पंचायत सचिव को सौंपा.
निवेदन में कहा गया है कि वार्ड क्रं. 1 में घरों के सामने स्थित रास्ते का खडीकरण किया जाए, जलापूर्ति हेतु नलों का कनेक्शन देने के साथ नालियों का निर्माण किया जाए. अब तक हमारे घरों तक इलेक्ट्रिक के पोल नहीं पहुंचे तत्काल इलेक्ट्रिक पोल की व्यवस्था की जाए तथा राजू वानखडे के घर का नामजोख किया जाए ऐसी मांग निवेदन व्दारा की गई. इस समय राजू वानखडे, रामेश्वर इंगले उपस्थित थे.

Back to top button