चिखलदरा में गुलाबी ठंड

चिखलदरा /दि. 2– विदर्भ के नंदनवन माने जानेवाले चिखलदरा में काफी ठंड है. सभी तरफ अलाव कर नागरिक बैठे हुए दिखाई देते है. इस कडी ठंड के कारण नागरिकों को पूरा दिन स्वेटर और गरम कपडों का इस्तेमाल करना पड रहा है. साथ ही रात के समय अलाव का सहारा लेना पड रहा है.
फिलहाल चिखलदरा, सेमाडोह, माखला, कोकरु, हरिसाल आदि क्षेत्र में काफी कडी ठंड है. पूरी रात घना कोहरा रहने से सुबह के समय हरियाली पर भी बारिश भी दिखाई देती है. साथ ही मेलघाट में घुमनेवाले पर्यटकों को इस ठंड का आनंद लेते आ रहा है. गुलाबी ठंड का मेलघाट में आनेवाले पर्यटक लुफ्त उठा रहे है. पिछले दो-तीन दिनों से पर्यटकों की तौबा भीड है. अमरावती-नागपुर सहित संपूर्ण महाराष्ट्र से पर्यटक नववर्ष मनाने के लिए चिखलदरा पहुंच रहे है. ऐसे में ठंड का कहर जारी है. इस कारण पर्यटकों को गुलाबी ठंड का भी आनंद मिल रहा है. साथ ही वातावरण में अचानक बदलाव होने से बदरीला मौसम और घने कोहरे से पर्यटक काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है.
* थर्टी फर्स्ट को रही तौबा भीड
विदर्भ के नंदनवन माने जानेवाले चिखलदरा पर्यटन स्थल पर हर वर्ष 31 दिसंबर को नववर्ष का स्वागत करने के लिए पर्यटकों की भारी भीड रहती है. पर्यटकों की भीड को देखते हुए प्रशासन द्वारा भी अनेक उपाययोजना की जाती है. इस वर्ष कडी ठंड रहने और पिछले दिनों मेलघाट में बेमौसम बारिश होने से मौसम भी बदरीला है. इस कारण पर्यटकों को नववर्ष का स्वागत करते समय काफी उत्साही देखा गया. पिछले सप्ताह से यहां पर पर्यटकों की भारी भीड है. जगह-जगह टेंट लगाकर पर्यटक इस विदर्भ के नंदनवन का लुफ्त उठा रहे है. मंगलवार 31 दिसंबर की रात कडी ठंड में चारों तरफ जगह-जगह अलाव कर लोग मध्यरात्री को नववर्ष का स्वागत करते और लुफ्त उठाते दिखाई दिए. चिखलदरा में पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए यात्रा का स्वरुप दिखाई दे रहा था.





