जन्मदिवस पर टूटा दुख का पहाड

मॉर्निंग वॉक को जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बुलढाणा/प्रतिनिधि दि.१४ – तेज रफ्तार वाहन की जोरदार टक्कर लगने से मॉर्निंग वॉक पर गए डॉ.सुरेश सानप की मौत हो गई. लोणी मार्ग पर शुक्रवार के तडके यह घटना सामने आयी. विशेष बात यह रही कि शुक्रवार को डॉ.सानप का जन्मदिन था. जन्मदिवस पर ही उनकी मौत होने से सानप परिवार पर दुख का पहाड टूट गया है.
मिली जानकारी के अनुसार शहर के सहकार नगर के कमलजा माता पेट्रोल पंप के पास रहने वाले डॉ.सुरेश सानप सुबह सबेरे मॉर्निंग वॉक पर लोणी मार्ग पर गए थे. इस समय उनको अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में वे गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बारे में पता चलते ही नागरिकों ने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया. प्रकृति गंभीर होने से उनको जालना ले जाया गया, लेकिन जालना पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. जन्मदिवस के दिन ही उनकी मृत्यु होने से परिवार में शोक का माहौल बना हुआ था.

Back to top button