महाराष्ट्रीयन थीम पर खेला गया नंदा गरबा
सायंस्कोर मैदान पर क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट्स का शानदार आयोजन

अमरावती/दि.17- क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट द्वारा नवरात्रोत्सव पर्व निमित्त स्थानीय सायंस्कोर मैदान पर आयोजित नंदा गरबा महाउत्सव में बीती शाम महाराष्ट्रीयन थीम पर बडे उत्साह के साथ गरबा खेला गया. इस समय गरबा प्रेमी महिलाओं और पुरूषों ने परंपरागत महाराष्ट्रीयन परिधानों में सजकर गरबा खेलने का आनंद लिया. वहीं दैनिक ‘अमरावती मंडल’ की मीडिया पार्टनरशिप में चल रहे इस आयोजन में आज शाम ‘ब्लैक थीम’ पर गरबा खेला जाएगा.
सायंस्कोर मैदान पर चल रहे नंदा गरबा महाउत्सव में बीती शाम मुख्य प्रायोजक नंदा समुह के संचालक मनोज भाराणी, ऋषभ भाराणी व नयन भाराणी तथा आराधना समुह के संचालक पुरणसेठ हबलानी बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे. इस आयोजन की सफलता हेतु क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट के जीवन भामकर, निलेश गुहे, गुड्डू धर्माले, पियुष वसू, अभिमन्यू तायवाडे, भूषण फरतोडे, संकेत कुलट, आदित्य पाटिल, अजिंक्य धवने, स्वराज इंगोले, सिध्दीकेश महल्ले, अक्षय पोटे, शिवराज पाटिल, रोहन ठाकुर, राहुल मोहोड, स्वराज पोटे, पृथ्वी थोरात आदि द्वारा महत प्रयास किए जा रहे है.
बॉक्स / फोटो रिमी सेन
* कल अभिनेत्री रिमी सेन की रहेगी उपस्थिती
सायंस्कोर मैदान पर चल रहे नंदा महागरबा उत्सव में कल रविवार 18 अक्तूबर की शाम बॉलिवुड फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन की उपस्थिती रहेगी. जो नंदा गरबा उत्सव में गरबा खेलने हेतु आनेवाले गरबा प्रेमियों का उत्साह बढाएंगी.





